फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी से निवाड़ी तक इसी माह भरिए फर्राटा, खजुराहो के लिए अभी कीजिए इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी से निवाड़ी तक का फोरलेन हाईवे बनकर तैयार हो गया है। यातायात के लिए इसे इसी माह खोल दिया जाएगा। इससे झांसी से निवाड़ी के बीच की दूरी कम हो जाएगी, जिससे आवागमन में समय बचेगा। साथ ही दुर्घटना का भी खतरा कम होगा। लेकिन खजुराहो तक के फर्राटे के लिए अभी इंतजार करना होगा। क्योंकि अभी राह में कई अवरोध हैं जिन्हें दूर किया जाना है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा झांसी से मध्य प्रदेश के खजुराहो तक 186 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य 2018 में शुरू किया गया था और काम पूरा होने की मियाद नवंबर 2020 तय की गई थी। लेकिन, अब तक काम पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि, अभी झांसी से निवाड़ी तक की 23 किलोमीटर तक की सड़क का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इसे इसी माह आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इससे झांसी से निवाड़ी की बीच की दूरी छह किलोमीटर कम हो जाएगी। पहले सिंगल रोड से ये रास्ता 29 किलोमीटर लंबा था। साथ ही रोड संकरी और दोनों ओर से वाहनों का दबाव होने की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती थीं। फोरलेन शुरू हो जाने से दुर्घटना की आशंका कम होगी। साथ ही ईंधन की भी बचत होगी।
अतिक्रमण ने रोक रखी है रफ्तार
झांसी। फोरलेन हाईवे के निर्माण के लिए चिह्नित की गई भूमि में कई स्थानों पर अब तक पुराने निर्माण नहीं हट पाए हैं। खासतौर पर मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में ये समस्या बनी हुई है। निवाड़ी तिगैला व मुड़ारा गांव में अतिक्रमण जमा होने की वजह से सड़क का निर्माण बाधित बना हुआ है। इससे प्रोजेक्ट पूरा होने में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन

बेतवा नदी पर नया पुल हो जाएगा चालू
झांसी। बेतवा नदी पर नया पुल बनकर तैयार हो गया है। ये पुल पुराने नोटघाट के पुल के समानांतरण बनाया गया है। बेतवा नदी के बीचों बीच 11 पिलर पर ये नया पुल खड़ा किया गया है। नदी की चौड़ाई 650 मीटर है, लेकिन ये पुल 900 मीटर लंबा बनाया गया है। पुल बनकर तैयार हो चुका है। पुल के भार वहन करने की क्षमता का परीक्षण भी किया जा चुका है, जिसमें ये पास हो गया है। झांसी से निवाड़ी तक रास्ता खोले जाने के बाद इस पुल पर भी आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें