फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: जोहोर कप में अपने खेल का जौहर दिखाएंगे झांसी के सौरभ आनंद, घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता

Sun, 06 Oct 2024 08:24 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

सौरभ आनंद को भारतीय टीम में बतौर फॉरवर्ड खिलाड़ी शामिल किया गया है। उनके चयन की खबर सुनते ही झांसी नगर के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
सौरभ आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉकी इंडिया ने रविवार को मलयेशिया में होने वाले सुल्तान ऑफ जोहोर कप के 12वें संस्करण के लिए 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की। इसमें झांसी के सौरभ आनंद को भारतीय टीम में बतौर फॉरवर्ड खिलाड़ी शामिल किया गया है। उनके चयन की खबर सुनते ही झांसी नगर के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। देर रात तक उनके घर बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। 

विज्ञापन
Trending Videos

जोहोर कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 19 अक्तूबर को जापान के खिलाफ करेगी। इसके बाद 20 अक्तूबर को भारतीय टीम का सामना ग्रेट ब्रिटेन से होगा।  मेजबान मलयेशिया से 22 अक्तूबर को भिडंत होगी। वहीं 23 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला होगा। इसके बाद 25 अक्तूबर को  न्यूजीलैंड की टीम से आमना-सामना होगा। शीर्ष दो टीमें 26 अक्तूबर को होने वाले फाइनल में पहुंचेंगी।
विज्ञापन

यह है भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम
गोलकीपर- विक्रमजीत सिंह, अली खान
डिफेंडर्स- आमिर अली (कप्तान), तालेम प्रियोबार्ता, शारदानंद तिवारी, सुखविंदर, अनमोल एक्का, रोहित (उप कप्तान)
मिडफील्डर्स – अंकित पाल, मनमीत सिंह, रोसन कुजूर, मुकेश टोप्पो, चंदन यादव
फॉरवर्ड्स – गुरजोत सिंह, सौरभ आनंद कुशवाहा, दिलराज सिंह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद कोनैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें