फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Iran Conflict: 'एक हफ्ते से बेटे से न हो पाई बात...', ईरान में मौजूद बेटे के लिए परेशान झांसी की नसीमा

Fri, 04 Oct 2024 02:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

नसीमा ने बताया कि बेटा अपने परिवार के साथ पिछले 10 सालों से अधिक समय से ईरान में रह रहा है। वह 2019 में झांसी आया था।
विज्ञापन
नसीमा बेगम - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और ईरान के बीच चल रही तनातनी ने वहां रह रहे झांसी के लोगों के परिजनों की माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। झांसी का एक युवक वहां पर शिक्षा ग्रहण करने के लिए गया हुआ है। उससे फोन पर बात न हो पाने से परिजन परेशान हैं। इसके अलावा कुछ लोगों के रिश्तेदार और दोस्त भी ईरान में हैं। वो भी उनसे संपर्क करके वहां के हालात को लेकर जानकारी ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन के पीछे घरैया लाइन के पास रहने वालीं नसीमा बेगम का बेटा नकी असकरी ईरान में आलिम की शिक्षा ग्रहण कर रहा है। साथ में उनकी बहू और तीन बच्चे भी वहां रहते हैं। नसीमा ने बताया कि बेटा अपने परिवार के साथ पिछले 10 सालों से अधिक समय से ईरान में रह रहा है। वह 2019 में झांसी आया था। नसीमा बेगम ने बताया कि एक सप्ताह पहले उनकी बेटे से फोन पर बात हुई थी। तब ईरान और इस्राइल के बीच तनातनी शुरू हो गई थी। उन्हें चिंता सता रही थी कि कहीं दोनों देशों के बीच युद्ध न हो जाए। ऐसे में बेटे से कहा था कि झांसी आ जाओ।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें