जोहोर कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 19 अक्तूबर को जापान के खिलाफ करेगी। इसके बाद 20 अक्तूबर को भारतीय टीम का सामना ग्रेट ब्रिटेन से होगा। मेजबान मलयेशिया से 22 अक्तूबर को भिडंत होगी। वहीं 23 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला होगा। इसके बाद 25 अक्तूबर को न्यूजीलैंड की टीम से आमना-सामना होगा। शीर्ष दो टीमें 26 अक्तूबर को होने वाले फाइनल में पहुंचेंगी।
यह है भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम
गोलकीपर- विक्रमजीत सिंह, अली खान
डिफेंडर्स- आमिर अली (कप्तान), तालेम प्रियोबार्ता, शारदानंद तिवारी, सुखविंदर, अनमोल एक्का, रोहित (उप कप्तान)
मिडफील्डर्स – अंकित पाल, मनमीत सिंह, रोसन कुजूर, मुकेश टोप्पो, चंदन यादव
फॉरवर्ड्स – गुरजोत सिंह, सौरभ आनंद कुशवाहा, दिलराज सिंह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद कोनैन