मऊरानीपुर के शिवगंज मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश श्रीवास (52) लोक निर्माण विभाग में कार्यरत थे। उनके बेटे अंकित की शादी 27 जून को होनी है। इसे लेकर वह काफी खुश थे। बेटे की शादी के कार्ड बांटने के लिए वे बाइक से जा रहे थे। इसी बीच धमना खुर्द- सेंधरी रोड पर एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह पास के नाले में गिर गए।
लोगों को तब जानकारी हुई तब 2 घंटे बाद उनका शव नाले के पानी की ऊपरी सतह पर उतराने लगा। उनके पास मिले शादी के कार्ड में लिखे नंबरों के जरिए लोगों ने सूचना परिजनों को दी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि मृतक के दो बेटे व दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की पहले शादी हो चुकी है। जबकि, बड़े बेटे अंकित की शादी 27 जून को होनी थी। छोटा बेटा उनका नीलू है।