फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हिंदी हैं हम’ अभियान में सहयोग के लिए झांसी पुलिस ने बढ़ाया हाथ

Sat, 15 Aug 2020 04:47 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
'हिंदी हैं हम' अभियान को मिला झांसी पुलिस का साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला के 'हिंदी हैं हम' अभियान को हाथों हाथ लिया जा रहा है। हर वर्ग अपने स्तर पर सहयोग के लिए आगे आ रहा है। इस मुहिम से प्रभावित होकर झांसी के एसएसपी दिनेश कुमार पी ने पुलिस अधिकारियों के साथ थानेदारों को हर हाल में हिंदी में ही काम करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोबाइल के संदेश भी हिंदी में टाइप किए जाएं, ताकि हमारी भाषा मजबूत हो सके। हिंदी हैं हम अभियान को एसएसपी दिनेश कुमार पी ने जमकर सराहा है। 

इसे अमल में लाने के लिए एसएसपी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों, थानेदारों व अन्य पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि पुलिस के सारे कागजी काम हर हाल में हिंदी में ही किए जाएं। प्रयास रहे कि अंग्रेजी के शब्द किसी भी स्तर पर उपयोग में न लाए जाएं। 
विज्ञापन


इससे हमारी मातृभाषा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी मोबाइल पर टाइप करने वाले संदेशों को हिंदी में ही टाइप करें, ताकि हिंदी का अत्यधिक ज्ञान भी मिल सके। उन्होंने लोगों से भी अपील है कि वह अपने सभी काम हिंदी में करें, ताकि हमारी मातृभाषा हिंदी मजबूत हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें