फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पांव में लगी गोली, दूसरा पुलिस को चकमा देकर फरार

Fri, 29 Apr 2022 01:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

एसपी सिटी के मुताबिक सलीम के ऊपर विभिन्न थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। फिरोज के ऊपर भी 27 मामले दर्ज हैं। उसकी तलाश में नाकेबंदी की गई है। पुलिस के मुताबिक सलीम ने ही कुछ दिनों पहले सीपरी बाजार इलाके में महिला की चेन छीनने समेत कई वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में गुरुवार देर-रात सीपरी बाजार पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश पांव में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के मुताबिक सीपरी बाजार के शिवानी तिराहे के पास देर-रात दो बदमाशों के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर उनको घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन


बचाव में पुलिस टीम ने भी गोलियां दागी। पुलिस की ओर से दागी गई एक गोली एक बदमाश के पांव में लगी। इससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा जबकि दूसरा बदमाश मौका देखकर वहां से भाग गया। पुलिस घायल बदमाश को पकड़कर अस्पताल ले गई। 

पूछताछ में उसने अपना नाम सलीम पुत्र अब्दुल निवासी सागर मध्य प्रदेश बताया, जबकि फरार होने वाले बदमाश का नाम फिरोज है। एसपी सिटी के मुताबिक सलीम के ऊपर विभिन्न थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। फिरोज के ऊपर भी 27 मामले दर्ज हैं। उसकी तलाश में नाकेबंदी की गई है। पुलिस के मुताबिक सलीम ने ही कुछ दिनों पहले सीपरी बाजार इलाके में महिला की चेन छीनने समेत कई वारदातों को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें