फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी के खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट में जीते मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बबीना। राष्ट्रीय मुएथाई मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में झांसी के खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। पिछले दिनों वर्चुअल प्रतियोगिता का आयोजन यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें उत्तर प्रदेश की झांसी टीम के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। बुधवार को इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों की घोषणा की गई। जिसमें झांसी मुएथाई मार्शल आर्ट टीम से झलक साहू ने 10-12 आयु वर्ग में शैडो बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक और वाई क्रू में रजत पदक जीता।
विज्ञापन

जुबेर अहमद खान 10-12 वर्ष आयु वर्ग में शैडो बॉक्सिंग में कांस्य पदक, 15 वर्ष आयु वर्ग में मांडवी चौबे ने शैडो बॉक्सिंग में रजत पदक, पलक साहू ने वाई क्रू इवेंट में 15-18 वर्ष आयु वर्ग में कांस्य पदक, अनन्या साहू ने 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग, मैक्सफिट इवेंट में कांस्य पदक जीते।
झांसी टीम के सभी खिलाड़ियों की वर्चुअल प्रतियोगिता प्रशिक्षक संजीव यादव की देखरेख में हुई। इस प्रतियोगिता में पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्वर्ण पदक झलक साहू ने अपने नाम किया। जिला मुएथाई के सचिव कैप्टन आर. बी यादव द्वारा नेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ कुंग फू एंड मुएथाई मार्शल आर्ट्स एकेडमी बबीना में झांसी टीम के सभी आठों खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें