फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी में एक्सपर्ट का रोल अदा करेंगे झांसी के अमित दुबे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में बाहर खंडेराव गेट निवासी साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ अमित दुबे एक्सपर्ट की भूमिका अदा करेंगे। बृहस्पतिवार को प्रसारित होने वाले शो में वह हॉट सीट पर बैठी महिला की मदद करेंगे।
विज्ञापन

मूल रूप से झांसी के रहने वाले रमेश कुमार दुबे के पुत्र अमित दुबे की प्रारंभिक शिक्षा खंडेराव गेट स्थित लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में हुई है। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीआइईटी झांसी से की है। पिछले दस वर्षों में करीब 350 से अधिक साइबर क्राइम के मामलों को हल कर चुके हैं। इसके अलावा वह अब तक सैकड़ों पुलिस अधिकारियों को ट्रेनिंग दे चुके हैं। इस विषय पर वह छह किताबें भी लिख चुके हैं। वर्तमान में वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार पद पर कार्यरत होने के साथ ही उत्तर प्रदेश सूचना विभाग में आईटी एक्सपर्ट के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें