फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ककरबई थाने के दरोगा पर अब तक दर्ज नहीं की गई प्राथमिकी, अपहरण के आरोपी को प्रताड़ित करने का है आरोप

Mon, 24 Nov 2025 06:10 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

अपहरण के आरोपी व पीड़िता की पिटाई करने वाले ककरबई थाने के उपनिरीक्षक अशोक कुमार व दो आरक्षियों के खिलाफ एक सप्ताह बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपहरण के आरोपी व पीड़िता की पिटाई करने वाले ककरबई थाने के उपनिरीक्षक अशोक कुमार व दो आरक्षियों के खिलाफ एक सप्ताह बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि वह न्यायालय में अपना पक्ष रखेंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। ककरबई थाने में दरोगा अशोक कुमार और दो आरक्षियों के खिलाफ विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) ने एसएसपी को आदेश दिया था कि अपहरण के आरोपी लोकपाल व पीड़िता से मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करें। लेकिन अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


यह हैं आरोप
ककरबई पुलिस पर आरोप था कि अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी से मारपीट की गई। पुलिस टीम ने पीड़िता से भी मारपीट की थी। उसके शरीर पर 23 चोटें आई थीं। आरोपी के पैर में फ्रैक्चर भी हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें