फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में अब आठ बजे से नाइट कर्फ्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में अब रात आठ से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। कोरोना के अधिक संक्रमण वाले जिलों में शासन की तरफ से आदेश जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन

वर्तमान में कोविड-19 महामारी के प्रभावी नियंत्रण रोकथाम के संबंध में जनपद में दो हजार से ज्यादा एक्टिव कोरोना केस पाए जाने पर जनपद में रात्रि में आवागमन नियंत्रित करने के उद्देश्य से रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक रात निषेधाज्ञा लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में डीएम आंद्रा वामसी ने बताया कि झांसी में रात्रि में आवागमन नियंत्रित करने के उद्देश्य से रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक कोरोना रात्रि निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इसमें राज्य और राजकीय मार्गों पर व्यक्तियों और माल आदि का परिवहन, आवश्यक वस्तुओं को लाने ले जाने, रात्रिकालीन शिफ्ट के सरकारी, अर्द्ध सरकारी, कार्मिक एवं आवश्यक वस्तुओं से संबंधित निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को छूट रहेगी। साथ ही रेलवे और बस स्टेशन पर आने-जाने वालों को बाधित नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित कोरोना कर्फ्यू का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। कोरोना रात्रि निषेधाज्ञा अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगा और परिस्थितियों के आधार पर पुनर्विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें