फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: ओरछा तिगैला पर मुख्य पाइप लाइन फटी, पांच हजार घरों तक नहीं पहुंचा पानी, लीकेज से आसपास की सड़क भी धंसी

Tue, 28 Oct 2025 09:26 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पाइप लाइन फटने से ओरछा तिगैला के पास की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। इस वजह से दिन भर यहां जाम की स्थिति रही। बारिश के दौरान लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
पाइप लाइन फटने से सड़क धसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार सुबह ओरछा तिगैला पर जल निगम की ओर से बिछाई गई मुख्य पाइप लाइन अचानक फट गई। इस वजह से सिमराहा, नारायण बाग समेत मेडिकल इलाके के आसपास के मोहल्लों के करीब पांच हजार घरों तक पानी नहीं पहुंच सका। दिन भर बारिश होने से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत नहीं कराई जा सकी। पाइप लाइन फटने से सड़क भी धंस गई। यहां से धीमी रफ्तार से वाहन गुजारे गए। उधर, जल निगम अफसरों का कहना है मंगलवार से मरम्मत कार्य आरंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन


बारिश से नहीं हाे सकी मरम्मत

महानगर पेयजल योजना के अंतर्गत इलाइट चौराहे से बस अड्डे होते हुए बिछाई गई पाइप लाइन में लीकेज था। सोमवार सुबह यह अचानक फट गई। इससे आसपास के इलाके में पानी भरने लगा। सूचना मिलने पर जल निगम अफसरों ने इलाइट चौराहे से पानी को दूसरी ओर मोड़कर आपूर्ति रोकी। मरम्मत के लिए यहां कर्मचारी भेजे गए लेकिन पूरे दिन झमाझम बारिश होने की वजह से मरम्मत कार्य नहीं हो सका। उधर, पाइप लाइन फटने से मेडिकल समेत नारायण बाग, भगवंतपुरा आदि इलाकों में पानी नहीं आया। यहां जल संस्थान की ओर से टैंकर भिजवाने पड़े। जल निगम के अधिशासी अभियंता हिमांशु नेगी का कहना है कि मंगलवार को मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

दो दिन प्रतिबंधित रहेगा भारी वाहनों का प्रवेश

पाइप लाइन फटने से ओरछा तिगैला के पास की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। इस वजह से दिन भर यहां जाम की स्थिति रही। बारिश के दौरान लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। इसको देखते हुए अब ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार एवं बुधवार को इस रास्ते से भारी वाहनों के शहर में प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया। क्षेत्राधिकारी यातायात रामवीर सिंह के मुताबिक अग्रसेन चौक के पास से मऊरानीपुर की तरफ आने जाने वाले बसों का आवागमन अग्रसेन चौक से होगा। ललितपुर की तरफ से आने वाले बसों का आवागमन झांसी होटल चौराहे से होगा। दिन के समय शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें