चेन्नई से आए पुलिस अफसरों के मुताबिक झांसी निवासी एक युवक ने कारोबार का झांसा देकर पहले कारोबारी से दोस्ती की। वह काफी समय तक चेन्नई में रहा। कारोबारी के विश्वास कर लेने के बाद उसे करोड़ों रुपये की चपत लगाकर भाग निकला।
चेन्नई में एक कारोबारी को करीब 4.50 करोड़ रुपये की चपत लगाने वाले युवक की तलाश में चेन्नई पुलिस झांसी पहुंची। पुलिस को मालूम चला कि युवक मऊरानीपुर को अपना ठिकाना बनाया है। पुलिस उसे तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन
चेन्नई से आए पुलिस अफसरों के मुताबिक झांसी निवासी एक युवक ने कारोबार का झांसा देकर पहले कारोबारी से दोस्ती की। वह काफी समय तक चेन्नई में रहा। कारोबारी के विश्वास कर लेने के बाद उसे करोड़ों रुपये की चपत लगाकर भाग निकला। कई महीनों से आरोपी युवक अपना ठिकाना बदल रहा था। चेन्नई पुलिस को काफी तलाशने के बाद मालूम चला कि युवक झांसी का रहने वाला है। इसके बाद वह उसकी तलाश में सोमवार को झांसी पहुंची। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक ने चेन्नई में अन्य कई लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया है। सोमवार रात चेन्नई पुलिस ने उसकी तलाश में मऊरानीपुर इलाके के कई गांवों में छापा मारा।