फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया लेखपाल, एंटी करप्शन टीम ने किया पर्दाफाश

Wed, 27 Nov 2019 03:08 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
गिरफ्तार लेखपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झांसी के इमलीपुरा निवासी हरीशंकर की शिकायत के बाद मंगलवार को रिश्वतखोरी करते हुए लेखपाल का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल दतिया गेट के इमलीपुरा निवासी हरीशंकर ने कुछ दिनों पहले रोनिजा में अपनी मां के नाम से जमीन खरीदी थी। 

विज्ञापन


उस जमीन का दाखिल खारिज कराना था। इस काम के लिए लेखपाल सिविल लाइन निवासी पीयूष रिछारिया हरीशंकर से छह हजार रुपये मांग रहा था। हरिशंकर ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की। 

हरिशंकर की शिकायत पर टीम ने जाल बिछाकर रिश्वत के पैसे देने के लिए लेखपाल को इलाइट चैराहे पर बुलाया। टीम की योजना में फंसने के बाद  रिश्वत लेते ही लेखपाल को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। हालांकि लेखपाल को छुड़ाने के लिए सिफारिशों का तांता लगा रहा, लेकिन मामला मीडिया में पहुंच जाने की वजह से किसी की नहीं चल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें