छठ पर्व पर पहली बार झांसी स्टेशन शुक्रवार को भोजपुरी लोकगीत से गूंज रहा था। लाउडस्पीकर लेकर रेलकर्मी सभी प्लेटफार्म पर घूम रहा था। यात्री भी सुर से सुर मिलाते हुए गीत का आनंद लेते दिखे।
विज्ञापन
पीआरओ का कहना है कि इस वर्ष पहली बार ऐसे पारंपरिक लोकगीतों को स्टेशन पर प्रसारित किया जा रहा है। यह पहल यात्रियों को न केवल अपने घर और संस्कृति से जोड़ रही है, बल्कि उन्हें एक भावनात्मक अनुभव भी प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर लाखों यात्री बिहार और उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में अपने घरों की ओर लौटते हैं। छठ गीतों के प्रसारण से महिला यात्रियों में विशेष उत्साह दिखा।