श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए लक्ष्मी कुंड समेत पहूज नदी पर अनसुइया कुंड तैयार कराए जा रहे हैं। शुक्रवार को सफाई कर्मी लगाकर कुंड से जलकुंभी समेत गंदगी हटवाई गई।
छठ पूजा को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए लक्ष्मी कुंड समेत पहूज नदी पर अनसुइया कुंड तैयार कराए जा रहे हैं। शुक्रवार को सफाई कर्मी लगाकर कुंड से जलकुंभी समेत गंदगी हटवाई गई। दोनों कुंड में पानी अधिक था। पंप लगाकर अतिरिक्त पानी बाहर निकाला गया। अधिक गहराई वाली जगह पर बैरिकेडिंग लगाई गई है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने दोनों स्थानों पर कार्यों का जायजा लिया। अनसुइया घाट पर फर्श उखड़ी हुई थी। नगर आयुक्त ने फर्श की लेवलिंग कराने के साथ आसपास के खोदे गए स्थान को ग्रीन नेट से ढंकने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने सफाई में तेजी लाने के साथ ही अन्य कार्य भी जल्द पूरा कराने को कहा। लक्ष्मी कुंड में भी उन्होंने श्रद्धालुओं के लिहाज से तैयारी करने को कहा। इस दौरान अधिशासी अभियंता नीना सिंह, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. विनीत कुमार, सहायक अभियंता राजकुमार भद्रसेन आदि मौजूद रहे।