फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर कानपुर की युवती ने ऐंठ लिए लाखों रुपये, पांच पर मामला दर्ज

Tue, 18 Nov 2025 09:06 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

युवती प्रेमजाल में कई लोगों को फंसाकर पैसा वसूल चुकी है। दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी भी दर्ज करा चुकी है। मसाज सेंटर में काम करते हुए वह हनी ट्रैप के जरिये लोगों को फंसाती है।
विज्ञापन
हनी ट्रैप - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनी ट्रैप में युवक को फंसाकर लाखों रुपये वसूलने के आरोप में कानपुर कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले बर्रा निवासी कौशिकी ठाकुर समेत उसके परिजनों के खिलाफ नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



प्रेमजाल में फंसाकर ली आपत्तिजनक तस्वीर
मूल रूप से चिरगांव के पहाड़ी चुंगी नाका रोड निवासी सावित्री ने पुलिस को बताया कि उसके पति अनिल शिवहरे से कुछ साल पहले कौशिकी ठाकुर की दोस्ती हुई। कौशिकी ने पति को प्रेमजाल में फंसाकर कई लाख रुपये ऐंठ लिए। अनिल के साथ आपत्तिजनक तस्वीर एवं वीडियो बना लिया। कौशिकी की मांग से परेशान होकर अनिल ने यह बात उसे बताई। उसने भी कौशिकी को समझाने की कोशिश की लेकिन, वह राजी नहीं हुई।


पैसा न देने पर केस लगाने की धमकी
पीड़ित की पत्नी ने बताया कि युवती पति को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती रही। 5 सितंबर को कौशिकी ने उसके पति को सिद्धेश्वर मंदिर में बुलाया। यहां उसने पांच लाख की मांग करते हुए पैसा न मिलने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पैसा न मिलने पर अपनी सहेली के घर जाकर कौशिकी ने जहर निगल लिया। उसने अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया। सावित्री का आरोप है कि कौशिकी प्रेमजाल में कई लोगों को फंसाकर पैसा वसूल चुकी है। दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी भी दर्ज करा चुकी है। मसाज सेंटर में काम करते हुए वह हनी ट्रैप के जरिये लोगों को फंसाती है।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
बताया गया कि युवती के इस काम में उसकी बहन रेखा, खुशी, भाई कपिल एवं मां अर्चना मदद करती हैं। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर सभी पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें