फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: शादी से चंद रोज पहले युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, घर में मचा कोहराम

Tue, 22 Mar 2022 04:27 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

अजय राजपूत की 13 अप्रैल को शादी होनी थी। दूज के दिन वह अपनी बहन के यहां गया था, जहां से लौटते समय सड़क हादसे में वह घायल हो गया। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शादी से कुछ दिन पहले सड़क हादसे में अजय की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी से महज कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद शादी की तैयारियों में जुटे परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक थाना बड़ागांव के जौरी बुजुर्ग निवासी द्वारिका प्रसाद राजपूत का पुत्र अजय (20) दूज के दिन बहन के घर टीका कराने ललितपुर गया था। टीका कराकर बाइक से गांव वापस लौट रहा था। जैसे ही वह थाना रक्सा के डोंगरी गांव के पास पहुंचा, एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अजय बाइक से सिर के बल सड़क पर जा गिरा। उसके सर, हाथ एवं पांव में गंभीर चोट आ गई।

विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल अजय को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है अजय की शादी 13 अप्रैल को होनी थी। इन दिनों उसके विवाह की तैयारियां चल रही थीं। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें