जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक पद के लिए पांच उम्मीदवारों का चयन कर सूची प्रकाशित की जाएगी। अगर सूची में अंतिम क्रमांक पर दो कर्मचारी समान अंक पाते हैं तो दोनों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए पद के सापेक्ष उम्मीदवार की संख्या पांच से अधिक की जा सकती है। पदोन्नति की परीक्षा को लेकर रेलवे बोर्ड की ओर से नए निर्देश जारी किए गए हैं। नए नियमों के तहत ही परीक्षा का आयोजन होगा।
कर्मचारी कर रहे हैं विरोध
पदोन्नति के लिए रेल प्रशासन द्वारा बनाई गई नई नीति कर्मचारियों को रास नहीं आ रही है। एनसीआरएमयू के मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह चौहान ने कहा कि पदोन्नीति की नई नीति कर्मचारियों के हित में नहीं है। इसका संगठन की ओर से पुरजोर विरोध किया जा रहा है। हाल ही में ग्वालियर में आयोजित अधिवेशन में इस मुद्दे पर कड़ा विरोध जताया गया था।