कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने के सवाल पर बोले कि भाजपा काम करने में विश्वास रखती है। घोषणाएं करने में नहीं।
झांसी में यूपी के कैबिनेट मंत्री जतिन प्रसाद ने कहा कि 2017 में भाजपा को ब्राह्मणों का भरपूर समर्थन मिला था। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भी ब्राह्मण पूरी तरह भाजपा के साथ हैं। बिना नाम लिए सपा पर तंज कसा कि मूर्तियां लगवाने की घोषणाओं से कुछ नहीं होगा।
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री जतिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग, हर समाज को भरपूर सम्मान दिया है। कुछ विपक्षी पार्टियां घोषणाएं करके ब्राह्मण समाज की हितैषी होने का ढोंग कर रही हैं। मगर ब्राह्मण उनके बहकावे में आने वाला नहीं हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने के सवाल पर बोले कि भाजपा काम करने में विश्वास रखती है। घोषणाएं करने में नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं।
विज्ञापन
वहीं, सपा सरकार में दलितों के उत्पीड़न के सवाल पर बोले कि ये तो जगजाहिर है कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में क्या हुआ था। सपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर दलितों का उत्पीड़न किया।