फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लीपर कोच की टूटी स्प्रिंग, आधी स्पीड पर दौड़ाई गई जबलपुर एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। निजामुद्दीन जबलपुर एक्सप्रेस के एक स्लीपर कोच की एयर स्प्रिंग टूट गई। इस कारण ट्रेन को आगे के लिए साठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ाया गया। इस कारण ट्रेन जबलपुर स्टेशन पर देर से पहुंच सकी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात 11.17 बजे 02182 निजामुद्दीन जबलपुर एक्सप्रेस प्लेटफार्म एक पर आई। इस दौरान कर्मचारियों ने देखा कि स्लीपर एस 3 कोच की एयर स्प्रिंग टूटी है। निर्णय लिया गया कि ट्रेन को आगे आधी स्पीड यानी साठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया जाए। ताकि रास्ते में कोई अप्रिय घटना न हो सके। ट्रेन दस मिनट देरी से रात 11.37 बजे आगे के लिए रवाना किया गया। यह ट्रेन निजामुद्दीन से चलने के बाद मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, बीना मालखेड़ी, खुरई, सोगोर, पथरइयां, दमोह, बंदकापुर, कटनी, सिहोर रोड स्टेशनों पर रुकती है। निजामुद्दीन से जबलपुर के बीच 904 किलोमीटर दूरी है, जिसको उक्त ट्रेन 13 घंटे 45 मिनट में पूरी करती है।
ऑटो चालकों से परेशान रहते हैं मुसाफिर
झांसी। रेलवे स्टेशन के निकास द्वार पर ऑटो चालकों की भीड़ के कारण मुसाफिर परेशान रहते हैं। ऑटो में बिठाने के लिए मुसाफिरों के पीछे भागते हैं।
कोरोना काल में रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो व उनके चालकों के प्रवेश पर है। इन दिनों ऑटो चालक परिसर के निकास द्वार पर आकर खड़े हो जाते हैं। इससे रास्ता दिखाई नहीं देता है। किसी ट्रेन के आने पर जब मुसाफिर बाहर निकालते हैं तो उनको चालक घेरने की कोशिश करते हैं। इससे मुसाफिरों का स्टेशन के बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

64 कोचों में लगे फायर एवं स्मोक डिटेक्शन प्रणाली
झांसी। यात्री डिब्बों में आग और धुएं के मामलों को शुरूआत में ही पता लगाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे के 64 कोचों में फायर एवं स्मोक डिटेक्शन प्रणाली लगा दी गई है। शुक्रवार को महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने अपर महाप्रबंधक, प्रमुख विभागाध्यक्षों व झांसी, आगरा व प्रयागराज के मंडल प्रमुखों के साथ आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में अनुरक्षण के दौरान उक्त प्रणाली की जांच की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि साल 2020-21 में अब तक 35 लेवल क्रासिंग को समाप्त तथा सात लेवल क्रासिंग को इंटरलॉक किया गया है। साथ ही 35 रोड अंडर ब्रिज और तीन ओवरब्रिज का निर्माण भी किया गया। कोहरे के दौरान संरक्षायुक्त संचालन के लिए दो हजार से अधिक फॉगसेफ उपकरण विभिन्न चालक दल लॉबियों में उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें