फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला: चमक बिखेर रहे झांसी के खिलौने, यूपीआईटीएस में शामिल हुए 15 उद्यमी

Sat, 27 Sep 2025 11:23 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

कारोबारियों के मुताबिक प्रदेश के सभी 75 जिलों से उद्यमी अपने उत्पाद लेकर यहां आए हैं। दो हजार से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
मेला में रानीपुर के मनोज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (यूपीआईटीएस) में झांसी के खिलौने खूब चमक बिखेर रहे हैं। जिले से 15 उद्यमी मेले में शामिल होने पहुंचे हैं। उनके उत्पाद के लगाए गए स्टॉल पर दो दिन में अच्छी संख्या में ऑर्डर मिलने से व्यापारियों में खुशी है। यहां उन्हें लाखों रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


झांसी जिले का ओडीओपी उत्पाद सॉफ्ट टॉयज प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेला समेत कई अन्य मेलों में अपनी चमक बिखेर चुका है। इसके साथ ही पावर एंड हैंडलूम, लूम एंड स्टिच, आयुर्वेद, सिल्वर ज्वेलरी, हैंडमेड पेपर, मिनरल्स एंड पॉलिमर्स की भी खूब मांग रही है। यही वजह है कि इन उत्पादों को अन्य जिलों में प्रचार-प्रसार के लिए भेजा जा रहा है।

कारोबारियों के मुताबिक प्रदेश के सभी 75 जिलों से उद्यमी अपने उत्पाद लेकर यहां आए हैं। दो हजार से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। व्यापारियों को सस्ती दरों पर स्टॉल दिए गए हैं। सरकार ने स्टॉल लगाने के लिए सब्सिडी भी दी है। यूपी के सभी क्लस्टर इस मेले में प्रतिभाग कर रहे हैं। घरेलू व विदेशी दोनों प्रकार के ग्राहकों की चहल पहल है।
विज्ञापन


पहचान मिलने के साथ अच्छे कारोबार की उम्मीद

जिले से शामिल हुए 15 उद्यमियों ने अपने उत्पादों की स्टॉल यहां लगाई है। कुछ को यहां तीन-तीन स्टॉल दिए गए हैं। यहां उनके उत्पाद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तो पहचान मिल ही रही है, साथ ही लाखों रुपये के कारोबार की भी उम्मीद है। नए उद्यमी जो निर्यात की राह पर बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है।

झांसी के उद्यमी मनोज कुमार ने बताया कि वह हैंडलूम का उत्पाद बनाते हैं। उन्हें अपने उत्पाद का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का पहले भी मौका मिल चुका है। अब व्यापार मेले में स्टॉल लगाया है। मेले में पूरे भारत से ग्राहक पहुंच रहे हैं। झांसी के उद्यमी हरीराम का कहना है कि उन जैसे छोटे व्यापारियों के लिए यह अच्छा कदम है। उन्हें उनके उत्पाद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी, ऐसी उम्मीद है।

उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी ने बताया कि झांसी से 15 उद्यमी यूपीआईटीएस में हिस्सा ले रहे हैं। इस आयोजन से जनपद के उत्पाद को पहचान तो मिलेगी ही, साथ ही उन्हें आर्थिक लाभ भी होगा। आने वाले दिनों में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें