फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ अक्टूबर को होगा पंडित दीनदयाल सभागार का लोकार्पण

विज्ञापन
inogration of pt deendayal upadhyay audotorium
विज्ञापन
झांसी। किले की तलहटी में स्थित पंडित दीन दयाल सभागार पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। आठ अक्टूबर को लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक अफसर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

सालों से बदहाल पड़े पंडित दीनदयाल सभागार को सजाने व संवारने के लिए झांसी विकास प्राधिकरण ने योजना को तैयार किया था। योजना के तहत 12 करोड़ 64 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया था। निर्माण कार्य का जिम्मा राजकीय निर्माण निगम को दिया गया था। निगम द्वारा लगभग दस करोड़ रुपये में सभागार को नए व भव्य लुक में तैयार कर जेडीए के सुपुर्द कर दिया गया है। आठ अक्टूबर को लोकार्पण किया जाएगा। लोकार्पण के बाद सरकारी व गैर सरकारी आयोजनों को अनुमति प्रदान की जा सकेगी। सभागार का किराया तीस हजार रुपये प्रतिदिन तय किया गया है। झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि पंडित दीनदयाल सभागार को आकर्षक व भव्य रूप दिया गया है। आठ अक्टूबर को लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें