फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति न करें विरोधी : साध्वी निरंजन

विज्ञापन
ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजना ज्योति।
विज्ञापन
झांसी। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि हाथरस जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विरोधियों को राजनीति नहीं करना चाहिए। राहुल और प्रियंका को दूसरे प्रदेशों में भी जाना चाहिए जहां ऐसी घटनाएं हुईं। बेटी तो बेटी होती है वह चाहे किसी भी प्रदेश की हो। वह विकास भवन सभागार में पत्रकारों से बात कर रही थीं।
विज्ञापन

सोमवार को झांसी आईं साध्वी निरंजन ने कहा कि विरोधियों ने तय कर रखा है कि मोदी सरकार देश हित में जो भी निर्णय लेगी उसका बस विरोध करना है। सेना आज सशक्त बन रही है उसका भी विरोध किया जा रहा है। कृषि कानून स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के आधार पर लाया गया है। कांग्रेस खुद इस कमेटी की सिफारिशों को लागू करना चाहती थी, लेकिन आज वही विरोध कर रही है। कृषि कानून पास होने के बाद किसान अब स्वतंत्र हो गया है। बिचौलियों की भूमिका खत्म हो गई है। जिनकी राजनीतिक जमीन खिसक रही है वही इस कानून को लेकर किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक हित के कारण हमारे कई सहयोगी दल कृषि कानून को लेकर साथ छोड़कर चले गए।
हाथरस कांड पर साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी खुद मामले की जांच सीबीआई से करा रहे हैं। सब सच सामने आ जाएगा। इस कांड में जिन लोगों ने कानून तोड़ने का काम किया है उनसे निपटने के लिए योगी सरकार सक्षम है। इसके पश्चात पर उन्होंने कृषि कानून को लेकर अधिकारियों व पार्टी नेताओं से चर्चा की। उन्होंने इस कानून के लाभ जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें