फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा एक्सप्रेस से नहीं जुडे़ंगे इंदौर लिंक गाड़ी के कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी- इटावा एक्सप्रेस 20 अगस्त से इंदौर लिंक एक्सप्रेस के बिना ही दौड़ने जा रही है। इस ट्रेन में इंदौर जाने वाली गाड़ी के कोच न जुड़ने से लोगों को निराशा है। यह ट्रेन उज्जैन व इंदौर जाने के लिए बेहद सुविधाजनक मानी जाती है। बुंदेलखंड के लोग इस ट्रेन के चलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

अभी झांसी से इंदौर जाने के लिए अभी पांच स्पेशल ट्रेनें उपलब्ध हैं। इनमें 02920 मालवा एक्सप्रेस प्रतिदिन, 09314 पटना इंदौर एक्सप्रेस बृहस्पतिवार व शनिवार, 09322 पटना इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस मंगलवार, 09306 कामाख्या डॉ. अंबेडकर नगर इंदौर सोमवार तथा 04320 बरेली इंदौर एक्सप्रेस बुधवार को उपलब्ध हैं। झांसी से इंदौर जाने के लिए इन गाड़ियों में अंतिम वक्त पर सीट मिल पाना बड़ा मुश्किल होता है।
इस समस्या को दूर करने के लिए रेलवे ने एक सितंबर 2016 से झांसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा लिंक एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया था। इस गाड़ी में चार कोच गाड़ी संख्या 21801 बनकर ग्वालियर तक जाते थे। यह कोच ग्वालियर पहुंचने पर गाड़ी संख्या 11126 अप ग्वालियर इंदौर एक्सप्रेस में जुड़ जाते थे। इस ट्रेन को दतिया, डबरा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, रुठियाई, ब्यावरा राजगढ़, शाजापुर, मक्सी, उज्जैन व देवास स्टेशनों ठहराव दिया गया।
विज्ञापन

रेलवे 20 अगस्त से झांसी-इटावा एक्सप्रेस का संचालन शुरू करने जा रहा है, लेकिन इस ट्रेन में इंदौर जाने वाले कोच जुड़कर नहीं चलेंगे। इससे लोगों में निराशा है। इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना काल में अभी सिर्फ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। अभी लिंक एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन स्थगित चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें