फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति गीतों पर थिरके छात्र- छात्रा व एनसीसी कैडेट्स

विज्ञापन
सेना की व्हाइट टाइगर रेजिमेंट आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते
विज्ञापन
झांसी। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को सेना की व्हाइट टाइगर डिवीजन ने पंडित दीनदयाल सभागार में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मेजर जनरल विपुल ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है। पूरा देश ने आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया। भारतीय सेना भी विजन 75 स्टार के रूप में इस राष्ट्रीय पर्व को मना रही है। ऐसे कार्यक्रमों से ऊर्जा का संचार होता है। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने छात्र- छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स ने नृत्य कर देशभक्ति गीतों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर व्हाइट टाइगर डिवीजन की पाइप बैंड यूनिट ने देशभक्ति धुन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथि चांदनी ने पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर व्हाइट टाइगर डिवीजन के अधिकारी, सैनिक व उनके परिवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें