झांसी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय में एक मेगा क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम की शुरूआत सेंट्रल बैंक झांसी के स्टॉफ द्वारा एक ऋण जागरूकता रैली द्वारा की गई। साथ ही कई नए ऋण लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
मेगा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय में हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ समस्त ऋण योजनाओं का प्रचार-प्रसार करती ऋण जागरूकता रैली द्वारा किया गया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न जिलों की शाखाओं से आए वरिष्ठ नागरिक ों व विशिष्ट ग्राहकों का सम्मान किया गया। महाप्रबंधक श्री एस एस राव ने जन-जन तक ऋण सुविधाओं को पहचानने हेतु मिस्ड कॉल सेवा 9223901111 के बारे में बताया। साथ ही नए ऋण लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान कि ए गए। 953 हितग्राहियों का 57 ़81 करोड रूपये के ऋण वितरण की स्वीकृति भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में सुशील कुमार ने आभार व्यक्त किया। संचालन जावेद अहमद द्वारा किया गया।