फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना सीपरी बाजार के करारी इलाका निवासी मनीष (45) पुत्र मुलायम ने पत्नी से विवाद के बाद घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मनीष परिवार के पालन-पोषण के लिए घर के पास किराना की दुकान चलाता था। परिवार में किरण समेत पुत्र आर्यन (15) एवं ऋषभ (9) हैं। बड़ा बेटा आर्यन शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ बाहर गया हुआ था। उसके लौटने में देर हो गई। इस बात को लेकर मनीष ने आर्यन को जमकर फटकारा और उसकी पिटाई कर दी। यह बात किरण को नागवार गुजरी। दोनों में इस बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। उधर, पिता की डांट एवं पिटाई से क्षुब्ध होकर आर्यन घर छोड़कर चला गया। यह देखकर किरण उसको खोजने चली गई। करीब दो घंटे बाद जब वह घर लौटी तब मनीष अंदर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका था। यह देखकर किरण की चीख पड़ी। शोर-शराबा सुनकर पड़ोस के लोग भी वहां आ गए। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी देर में सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मनीष की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी एवं बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें