फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

350 होमगार्ड जवानों का पुलिस पर साढ़े चार करोड़ रुपये बकाया

विज्ञापन
homeguard
विज्ञापन
झांसी। पुलिस थानों में ड्यूटी के दौरान दिए जाने वाले मानदेय के रूप में जिले के 350 होमगार्डों का पुलिस विभाग पर फरवरी से अगस्त तक के साढ़े चार करोड़ रुपये बकाया है। इसके लिए विभाग द्वारा कई बार पत्र भी भेजे जा चुके है लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया सका है। ऐसे में होमगार्ड के जवानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में 1745 होमगार्ड के जवान हैं जिनमें 72 महिलाएं भी हैं। जिले के होमगार्डों को अतिरिक्त ड्यूटी के रूप में जिले के विभिन्न थानों में ड्यूटी लगाई जाती है। इसके एवज में पुलिस विभाग द्वारा 702 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जवानों का भुगतान किया जाता है। लेकिन, अगस्त से फरवरी तक का भुगतान नहीं होने के कारण जिले के 350 होमगार्ड जवानों का साढ़े चार करोड़ का बकाया है। भुगतान नहीं होने के पीछे का कारण बजट का नहीं होना बताया जा रहा है। जिसके लिए कई बार पत्राचार भी किया जा सका है। लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान नहीं होने से होमगार्ड जवानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में जिला होमगार्ड कमांडेंट देवानंद ने बताया कि जवानों के भुगतान के लिए पुलिस विभाग द्वारा प्रक्रिया जारी है। बजट की मांग की जा रही है। इसी वित्तीय वर्ष में जवानों का भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें