फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विलांस अभियान शुरू : घर-घर जाकर बुखार पीड़ितों के लक्षण जांचेंगे स्वास्थ्य कर्मी

Sun, 05 Sep 2021 10:23 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम अब बुखार पीड़ितों के घर-घर जाकर हाल लेगी। सात सितंबर से सर्विलांस अभियान शुरू हो रहा है। अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी बुखार के लक्षणों के आधार पर कोविड की जांच करेंगे। 
विज्ञापन
कोरोना जांच के स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 स्वास्थ्य विभाग की टीम अब बुखार पीड़ितों के घर-घर जाकर हाल लेगी। उनके लक्षणों की जांच करेगी। जरूरी दवाएं और चिकित्सीय सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए सात सितंबर से सर्विलांस अभियान शुरू हो रहा है। अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी बुखार के लक्षणों के आधार पर कोविड की जांच करेंगे।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि देश के कई राज्यों में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने सर्विलांस अभियान तेज करने का फैसला लिया है। इसके तहत अब झांसी में भी कोविड के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाते हुए सात सितंबर से अभियान शुरू हो रहा है।


इसके जरिए कोविड मामलों को शुरूआती दौर में ही पता लगाने की रणनीति है। मौजूदा समय में मौसम के बदलाव को देखते हुए सर्विलांस अभियान काफी अहम है। अभियान के दौरान न सिर्फ बुखार पीड़ितों की खोज होगी, बल्कि 45 साल से अधिक आयु पूरी कर चुके ऐसे लोगों की भी सूची तैयार की जाएगी, जिन्होंने अब तक वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली है। अभियान के स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें