फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर: ललितपुर फिसड्डी, जालौन, झांसी भी सुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में स्थापित करने के लिए स्वीकृत राशि के व्यय के मामले में ललितपुर मंडल में सबसे फिसड्डी है। जहां नवंबर तक एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ है। वहीं, जालौन और झांसी की प्रगति भी सुस्त है।
विज्ञापन

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को लेकर मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने मंगलवार को समीक्षा की। डीएम, सीएमओ के स्तर पर समीक्षा कराते हुए एक सप्ताह में सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार करें। सेंटर की क्रियाशीलता के लिए आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष एक अतिरिक्त कक्ष निर्माण, फैसिलिटी ब्रांडिंग, लॉजिस्टिक मैनेजमेंट, केंद्र का सुदृढ़ीकरण, लैब की स्थापना, योगा एवं वेलनेस गतिविधियों की व्यवस्था और मानव संसाधन की तैनाती का कार्य कराया जाना है। वर्ष 2021-22 की नवंबर तक की वित्तीय प्रगति में ललितपुर स्वीकृत धनराशि के व्यय के मामले में मंडल में सबसे पीछे है। साथ ही वर्ष 2020-21 के लंबित कार्यों को पूर्ण कराने के मामले में भी ललितपुर अंतिम पायदान पर है। वर्ष 2020-21 के लिए आवंटित राशि 3.42 करोड़ के सापेक्ष नवंबर तक व्यय शून्य पाने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई। जालौन में आवंटित राशि 8.79 करोड़ के सापेक्ष नवंबर तक सिर्फ 16 प्रतिशत, झांसी में आवंटित 5.33 करोड़ के सापेक्ष 38 फीसदी व्यय किया गया है। चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए वित्तीय स्वीकृतियां जारी होने के बाद मंडल के तीनों जनपदों में कार्य की प्रगति धीमी होने पर मंडलायुक्त ने असंतोष जताया। उन्होंने एडी हेल्थ डॉ. अल्पना बरतारिया, मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे को नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें