फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद कुछ काम किया नहीं, अब जनता को भ्रमित करने के लिए कर रहे हैं झूठी शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने वर्तमान विधायक जवाहर लाल राजपूत पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जो खुद कुछ काम नहीं कर पाए, वे अब जनता को भ्रमित करने के लिए झूठी शिकायतें कर रहे हैं। आय से अधिक संपत्ति तो दूर की बात है। वे बैंकों के 10-15 करोड़ रुपये के कर्जदार हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही विधायक ने घटिया राजनीति शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने हमेशा विकास की राजनीति की है और जनहित में काम किया है। लेकिन, वर्तमान विधायक क्षेत्र का विकास तो दूर की बात, जनता के बीच भी नहीं रहते हैं। अब जब चुनाव नजदीक आ गए हैं, तो वे फर्जी शिकायतें कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले भी उनकी ओर से कई फर्जी शिकायतें की गईं और जांच में सभी बेबुनियाद पाई गईं हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विजिलेंस लोक सेवकों और सरकारी अफसरों की जांच करती है, लेकिन वे पूर्व विधायक होने की वजह से वर्तमान में लोकसेवक नहीं हैं। इससे साफ जाहिर है कि जांच केवल बदनाम करने के लिए कराई जा रही है। हमने सड़कें, पुल और बांध बनवाने की राजनीति की और वे अपने पूरे कार्यकाल में शिकायतबाजी करते रहे। उन्होंने कहा कि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत की क्षेत्र में होने वाले खनन में संलिप्तता की भी जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल व अस्फान सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें