फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर होती रही बूंदाबांदी, खुशनुमा हुआ मौसम

विज्ञापन
नगर में बुधवार की सुबह सुहावना मौसम के साथ हुई , आसमान पर वादल छाए थे। हल्की ठंडी हवाएं चल रही थी, 11 ब
विज्ञापन
झांसी। बुधवार को दिनभर हुई बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमान हो गया। अधिकतम तापमान भी गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया। इसके बाद आसमान खुलने से फिर से गर्मी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

सितंबर की शुरूआत से ही गर्मी का ग्राफ बढ़ने लगा था। पिछले कुछ दिनों से तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया था। उमस और गर्मी से लोग परेशान हो गए थे। बुधवार को अचानक से मौसम में परिवर्तन आ गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे। कुछ देर बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। इसके बाद से दिनभर रुक-रुककर कभी तेज तो कभी हल्की बूंदाबांदी होती रही। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, शुक्रवार से आसमान खुल सकता है और फिर से तापमान 35 डिग्री या फिर इससे ज्यादा पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को सूरज की तपिश फिर झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें