फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र निवासी एक छात्र की एसी लोकोशेड के पास झांसी-भोपाल रेलमार्ग पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। छात्र हंसारी में मामा के घर रहता था।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत राय कॉलोनी निवासी राजकुमार राय के पुत्र पुष्पेंद्र राय (18) ने इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। पिछले दो महीने से पुष्पेंद्र कोचिंग में पढ़ाई कर रहा था। पिता से अलग वह अपने घर के करीब रहने वाले मामा के पास रहता था। उसके मामा कानपुर में सिपाही हैं।
मंगलवार की शाम पुष्पेंद्र कोचिंग के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। रात में एसी लोको शेड के पास झांसी-भोपाल रेलमार्ग पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। खबर पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर परिजन भी कुछ नहीं बता सके। वहीं, पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक निगवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें