फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: पांच वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी/समथर। थाना समथर के एक गांव में पांच साल की मासूम बच्ची को दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर मार दिया गया। बच्ची का शव नग्नावस्था में एक निर्माणाधीन मकान से बरामद हुआ। कान, नाक और मुंह के साथ शरीर पर कई जगह जख्म थे। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी जोगेंद्र कुमार और एसएसपी शिवहरि मीना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

समथर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की पांच साल की मासूम बच्ची तीन बहनों में मझली थी। पिता के मुताबिक रविवार शाम उनकी पांच वर्षीय बच्ची घर के पास में खेल रही थी। करीब सात बजे जब वह वापस नहीं लौटी तब परिजन घबरा गए। उन्होंने उसकी आसपास तलाश शुरू की लेकिन वह कहीं नहीं मिली। तलाशते हुए ग्रामीण जब गांव में ही बन रहे एक निर्माणाधीन मकान में पहुंचे तब अंदर बने एक कमरे की टांड पर बच्ची का शव था। शरीर के कई अंगों से खून बह रहा था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। डीआईजी और एसएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सोमवार सुबह बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में बच्ची के संग दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बच्ची के नाजुक अंग में गहरे घाव हैं। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ हत्या करके शव को छिपा देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस शक के आधार पर छापेमारी करते हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों को उठाकर उनसे पूछताछ में जुटी है।
पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद देर शाम को बच्ची का शव जैसे ही गांव पहुंचा ग्रामीणोें में शोक एवं आक्रोश की लहर दौड़ गई। परिजनों के बीच कोहराम मच गया। उसकी मां का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। वह बच्ची के कपड़े से लिपटकर ही देर तक बिलखती रही। पिता भी रोते-रोते बदहवास हो गया। ग्रामीणों ने उसे किसी तरह संभाला। उसकी दोनों बहनें भी लगातार रो रही थीं। ग्रामीणों के भारी गम एवं आक्रोश के बीच पुलिस की मौजूदगी में शव का गांव के बाहर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें