फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से दिव्यांग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मोहल्ला तालाबपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में सुम्मेरा तालाब में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहल्ला तालाबपुरा के डोड़ाघाट निवासी संगीता (35) पत्नी सुखलाल साहू दिव्यांग थीं और बोलने में उसे कुछ दिक्कत होती थी। शुक्रवार की शाम को वह रात करीब नौ बजे घर से कहीं चली गईं, इसके बाद वह रात में घर नहीं लौटीं।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह सुम्मेरा तालाब पर जब कुछ लोग टहलने पहुंचे तो तालाब के किनारे संगीता का शव उतराता मिला। जिसकी जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकलवाया। मृतका के भाई विक्रम ने शव की पहचान की। मृतका की एक पुत्री है। अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार ने बताया कि महिला की सुम्मेरा तालाब में डूबने से मौत हुई है। इस मामले में जांच की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें