मृतक के परिजनों का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक से मोबाइल खरीदने को लेकर उससे विवाद हो गया था। युवक उमेश से पचास हजार रुपए की मांग कर रहा था। उसने उमेश के दुकान मालिक से बात करके उसकी दुकान में ताला भी बंद करा दिया। जिसके चलते उनके बेटे ने ऐसा कदम उठाया।
दुकान मालिक से विवाद के चलते बबीना नाई मोहल्ला निवासी युवक उमेश नारायण (36) पुत्र कैलाश नारायण सेन ने जहर खा लिया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गुरुवार दोपहर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है उमेश का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से मोबाइल खरीदने को लेकर विवाद हो गया था। चोरी का मोबाइल होने की वजह से युवक को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद से युवक उमेश से पचास हजार रुपए की मांग कर रहा था।
युवक ने उमेश के दुकान मालिक से बात करके उसकी दुकान में ताला भी बंद करा दिया। बुधवार सुबह जब उमेश दुकान खोलने गया तो दुकान मालिक ने खोलने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच में काफी विवाद हुआ।
विज्ञापन
मानसिक तौर पर परेशान होकर उमेश ने शाम को घर पहुंचकर जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।