फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मिलावटी खोआ से बनी गुझिया पड़ सकती सेहत पर भारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। होली पर मिलावटी खोआ से बनने वाली गुजिया सेहत पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में लोगों को होली पर संभलकर खरीदारी करनी चाहिए। बाजार में गुझिया की बिक्री शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

होली पर गुझिया की बिक्री खूब होती है। ऐसे में बाजार में खोआ की मांग भी बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटी खोआ से बनी गुझिया भी मिलावटखोर बनाकर बेचते हैं। बताया गया कि बाजार में कच्चा यानी मिलावटी खोआ 220 से 240 रुपये किलो बिक रहा है। जबकि, शुद्ध खोआ का दावा करने वाले दुकानदार 300 से 340 रुपये प्रति किलो खोआ बेच रहे हैं। जानकारों ने बताया कि मिलावटी खोआ दूध पाउडर, तेल और वनस्पति मिलाकर बनाया जाता है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता का कहना है कि मिलावटी खाद्य पदार्थ खाने से सबसे बुरा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें