फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दहेज के लिए रोजाना मारपीट से दुखी विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


झांसी। दहेज के लिए रोजाना मारपीट से दुखी विवाहिता ने शादी के दो साल बाद फंदे से लटककर जान दे दी। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि पहली पत्नी की मौत के बाद युवक की दूसरी शादी की गई थी, लेकिन दहेज के लिए वह रोजाना परेशान करता था। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

शिवपुरी निवासी समरीन (27) की दो साल पहले समथर के टूटागढ़ा निवासी गुड्डन से शादी हुई थी। परिजन ने बताया कि गुड्डन की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। समरीन का भी पहला पति उसे छोड़ चुका था। पहले पति से समरीन को एक बेटी है। शादी के कुछ माह बाद ही गुड्डन दहेज के लिए परेशान करने लगा। अक्सर समरीन के साथ मारपीट करता था।छह माह पहले समरीन को बेटा हुआ। ससुराल जन उसे अपनाने को राजी नहीं थे। पति-पत्नी में इसे लेकर विवाद होता था। समरीन की मां शहनाज के मुताबिक, शाम को रोजा खोलने से पहले समरीन से बात हुई। उसने घर में बनाई चीजों के बारे में बताया। रात में पुलिस ने फोन करके मौत की बात बताई। मायकेवालों का आरोप है कि घरेलू विवाद की वजह से समरीन ने जान दे दी। समथर थानाध्यक्ष अनुज गंगवार ने बताया कि परिजन की तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें