फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास विकसित करेगा ग्रुप हाउसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अशियाने की बढ़ती जरूरत को देखते हुए आवास विकास परिषद सखी के हनुमान मंदिर के पास एक बड़ी ग्रुप हाउसिंग विकसित करने की तैयारी में जुटा है। यहां ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अलावा एलआईजी एवं एमआईजी श्रेणी के फ्लैट भी उपलब्ध कराए जाएंगे। अगले माह प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ इसके लिए पंजीकरण आरंभ होने की उम्मीद है। इस ग्रुप हाउसिंग में सीवर लाइन भी बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

काफी अरसे के बाद आवास विकास परिषद को सखी के हनुमान मंदिर के पास स्थित एक बड़े भूखंड (44 एकड़) अधिग्रहीत करने में कामयाबी मिली। यहां विभिन्न श्रेणी के 156 भूखंडों के लिए लॉटरी निकाली जा चुकी है। हालांकि विभिन्न श्रेणियों में आरक्षित 10 भूखंड अभी भी रिक्त पड़े हुए हैं। । अब यहां खाली पड़ी जमीन पर आवास विकास बड़ी ग्रुप हाउसिंग विकसित करने की योजना तैयार कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक पूरी आवासीय योजना को भवन मानक के मुताबिक बनाया जा रहा है। मुख्य सड़क 110 फीट चौड़ी रहेगी। झांसी में सीवर लाइन की सुविधा किसी आवासीय योजना में नहीं है लेकिन, यहां पहली बार सीवर लाइन बिछाए जाने की योजना बनाई गई है। हरियाली के लिए भी खास इंतजाम किए जाएंगे। साफ-सुथरे वातावरण के लिए पूरी कॉलोनी के प्रत्येक सेक्टर में पार्क बनाए जा रहे हैं। यहां कुल 12 पार्क तैयार कराए जाएंगे। एलआईजी, एमआईजी एवं ईब्ल्यूएस श्रेणी के भवन का निर्माण खुद आवास विकास परिषद कराएगा। सामान्य तौर पर एमआईजी की लागत करीब 55-60 लाख के बीच होगी। एलआईजी फ्लैट्स 30-35 लाख के बीच उपलब्ध होंगे। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के भवन 15-20 लाख के बीच मिलेंगे। वहीं, एक्सईएन समर उपाध्याय के मुताबिक इस संबंध में प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया गया है। इसके जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। प्रस्ताव मंजूर होते ही पंजीकरण आंरभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें