फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: '21वीं सदी महिलाओं की होगी..', बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह पर बोलीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Wed, 23 Oct 2024 05:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 29 वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरीके से महिलाओं का मेडल लेने का ग्राफ बढ़ रहा है, उससे यह कहा जा सकता है कि आने वाली 21वीं सदी महिलाओं की होगी। 
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का 29वां दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 29 वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आने वाली 21वीं सदी महिलाओं की होगी। जिस तरीके से महिलाओं का मेडल लेने का ग्राफ बढ़ रहा है, उसे तो यही कह सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि झांसी व ललितपुर डिफेंस कॉरिडोर के केंद्र बिंदु में है, इसलिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को इससे संबंधित दो पाठ्यक्रम शुरू करने चाहिए। जिससे आने वाली पीढ़ी को डिफेंस कॉरिडोर से संबंधित रोजगार मिल सके। कॉमर्स विभाग के साथ एक अन्य विभाग का चुने। इनको नेक के साथ एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए भेजें। उन्होंने कहा कि जब हम अपनी विरासत पर गर्व करते हैं तो दुनिया भी उसका सम्मान करती है।

झांसी की जल सहेलियों पर चर्चा करते हुए कहा कि यह नारी शक्ति ही है जिसने ने बालू बोरियों से नदी का पानी रोका और नदी को बचाया। इसी तरह से सोनभद्र में महिलाओ के ग्रीन गैंग की महिलाए लोगों की शराब छुड़वाने का काम करती है। अपने पति के खिलाफ मुकदमा करती है और शराब छोड़ने पर थाने से छुड़वाती भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें