फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक को छोड़कर गया सरकारी गनर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बसपा के पूर्व विधायक कैलाश साहू ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि उनकी सुरक्षा में लगा सरकारी गनर उन्हें अकेला छोड़कर चला गया। पूर्व विधायक ने कार्यवाही की मांग की।
विज्ञापन

एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में पूर्व विधायक ने बताया कि रविवार को उन्हें एक अंतिम संस्कार में उन्नाव गेट शमशान घाट जाना था। गनर को इसकी सूचना सुबह दे दी थी और वो आ भी गया था। इसके बाद गनर ने बताया कि उसकी ताऊ की लड़की का बांदा में देहांत हो गया है, उसे वहां जाना है। इस पर उसे शमशान घाट से लौटकर जाने के लिए कह दिया गया था। लेकिन, वो बीच रास्ते में छोड़कर चला गया। इसकी सूचना प्रतिसार निरीक्षक को भी दे दी गई थी। पूर्व विधायक ने बताया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी से झांसी सदर सीट से टिकट मांग रहे हैं। ऐसे में इस मामले की जांच कराकर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें