फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने लड़की ने निगला जहरीला पदार्थ, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Fri, 12 Jul 2024 01:44 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

जानकारी के अनुसार, साझे में लिए गए ट्रक की किस्त न भरने पर फाइनेंस कंपनी के ट्रक को वापिस ले लेने के बाद दोनों साझेदारों में विवाद हो रहा था। पुलिस के पहुंचने पर लड़की ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर कोतवाली अंतर्गत ग्राम मैलार निवासी 18 वर्षीय साधना ने गुरुवार की रात को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

पिता ओमप्रकाश ने बताया कि एक युवक ने उसे एक आईसर ट्रक दिलाया था। जिसके एवज में उक्त युवक ने उसकी जमीन अपने नाम करवा ली थी। इसके साथ उसके ट्रक को चौकी राजघाट में बंद भी करा दिया था। गुरुवार की शाम को आरोपी युवक अपने 20-25 साथियों संग आया और उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपी ने वहां पर पुलिस भी बुला ली थी। पुलिस उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगी थी। इस पर उसकी पुत्री साधना ने रोका तो पुलिस नहीं मानी तो साधना ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था।
विज्ञापन

इससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि ओम प्रकाश व एक अन्य युवक ने साझेदारी में ट्रक खरीदा था। किस्तें अदा न करने पर फाइनेंस कंपनी ने ट्रक को वापिस ले लिया गया था। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। राहगीर ने विवाद की सूचना राजघाट चौकी पुलिस को दी तो वह मौके पर गई थी। इसी दौरान प्रकाश की पुत्री साधना ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। चौकी प्रभारी द्वारा लड़की को तत्काल जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें