फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना से संवरेगा जीआईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जीआईसी के प्राक्तन छात्र संगठन के 20वें वार्षिक स्थापना दिवस समारोह में मेहयर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि स्मार्ट सिटी से विद्यालय का कायाकल्प किया जाएगा। विभिन्न कार्यों का सर्वे कराया गया है। इसकी डीपीआर तैयार कराई जा रही है। जल्द ही क्रियान्वयन का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेपी तिवारी ने कहा कि पुरातन छात्रों का मिलन और नए छात्रों से परिचय पाकर खुशी हुई है। जीआईसी प्राचार्य पीके मौर्य ने कहा कि ये संगठन विद्यालय प्रबंधन के साथ बेहतर तालमेल से छात्रों के हित में काम कर रहा है। वर्तमान सत्र में लगभग 1200 छात्रों ने विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश लिया है। संपूर्ण रोशनी और अन्य विद्युती कार्य के लिए स्कूल में 15 किलोवाट का सोलर सिस्टम का निर्माण कराया गया है। इससे कक्षाएं और लैब संचालित होने में परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में दस स्मार्ट क्लास रूप का निर्माण कराने का लक्ष्य है। डॉ. अशोक सक्सेना ने कहा कि प्राक्तन छात्र संगठन अपने उद्देश्यों की ओर लगातार बढ़ रहा है। जिन उद्देश्य से 20 साल पहले संगठन की स्थापना की गई थी। आज वह फलीभूत होते दिख रहा है। 18 और 19 दिसंबर को विद्यालय का शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाएंगे। मानस मधुर ने विभिन्न संकायों में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम संपन्न कराया।
इस दौरान सचिव विवेक अग्रवाल, प्रदीप श्रीवास्तव, इंजी. मुकेश गुप्ता, डॉ. केके साहू, वेदप्रकाश अग्रवाल, सीए मनोज बादल, राकेश पाठक, जयंत मणि जैन, सीता रमन गुप्ता, डॉ. प्रतीक अग्रवाल, पीके अग्रवाल, अरविंद दुबे, पंकज महरोत्रा, विजय अग्रवाल, संदीप द्विवेदी, दीपक वार्ष्णेय, जीपी निगम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें