फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले महीने से मेडिकल कॉलेज में बढ़ जाएंगे तीन गुना तक ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग विभाग के तहत होने वाले ऑपरेशन की संख्या तीन गुना तक बढ़ जाएगी। ऐसा दो नई सी आर्म मशीन आने की वजह से होगा। एक इमरजेंसी तो एक मशीन रुटीन ओटी में लगवाई जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में अभी दो सीआर्म मशीन हैं। एक इमरजेंसी तो दूसरी रुटीन ओटी में रखी हुई है। एक सीआर्म मशीन की मदद से दो से तीन ऑपरेशन रोजाना हो जाते हैं। हालांकि, इमरजेंसी वाली मशीन खराब पड़ी है। ऐसे में मरीजों के ऑपरेशन में विलंब हो रहा है। उनकी ऑपरेशन की तारीख बढ़ाकर देनी पड़ रही है। मगर अब मरीजों को सर्जरी कराने में ज्यादा देर नहीं करनी पड़ेगी। हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पारस गुप्ता ने बताया कि जल्द ही मेडिकल कॉलेज में दो नई सी आर्म मशीनें आ जाएंगी। एक ओटी तो दूसरी इमरजेंसी में लगवाई जाएगी। ऐसे में रोजाना छह से नौ ऑपरेशन हो सकेंगे।
बहुत काम की है मशीन
सी आर्म मशीन हड्डी से जुड़े ऑपरेशन में काम आती है। इस मशीन के जरिए डॉक्टर ऑपरेशन के दौरान हड्डी या अंदर की जगह को स्क्रीन पर देख पाते हैं। इसके जरिए माइनर से लेकर बड़ा ऑपरेशन किया जा सकता है। कौन सा स्क्रू, रॉड, कहां डालनी है ये इस मशीन के आधार पर ही लगाए जाते हैं। इसीलिए सी आर्म मशीन बहुत उपयोग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें