फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक दोस्त ने दंपति को लगाया 90 हजार का चूना

Wed, 03 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। फेस बुक मित्र ने बर्थ डे गिफ्ट भेजने के नाम पर एक दंपति को 90 हजार रुपये का चूना लगा दिया है। पीड़ित दंपति की शिकायत पर सीपरी बाजार थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जल संस्थान आफिस के पास सीपी मिशन निवासी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि उनकी पत्नी मंजू द्विवेदी का पांच जनवरी को जन्म दिन था। इसकी जानकारी होने पर फेस बुक मित्र राबर्ट फिलिप ने गिफ्ट पार्सल से भेजने की बात कही। गिफ्ट का फोटो व्हाट्स एप पर भेजा। उन्होंने बताया कि कुछ दिन बाद उनके मोबाइल पर फोन आया।

फोन करने वाली लड़की ने स्वयं को हैड आफिस कोरियर दिल्ली का बताते हुए कस्टम क्लियरेंस के लिए 35 हजार रुपये खाते में जमा कराने को कहा। जब रुपये बताए खाते में जमा कराए तो उक्त महिला ने पार्सल में 30 हजार पाउंड भी होने की बात कहते हुए 55 हजार रुपये जमा कराने को कहा।
विज्ञापन


जब उसने बताए खाते में 55 हजार रुपये भी जमा करवा दिए तो अब 2.23500 रुपये जमा कराने का दबाव बनाया जाने लगा। गिफ्ट के नाम पर 90 हजार रुपये ठगे जाने की शिकायत पीड़ित दंपति ने एसएसपी से की, जिस पर राबर्ट फिलिप, इम्तियाज खान शेख व युमनम जैक्सन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें