फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हाथी ग्राउंड से चार सटोरिये गिरफ्तार, एक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ऑनलाइन सट्टेबाजी के आरोप में हाथी ग्राउंड से सदर बाजार पुलिस ने चार सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक भाग गया। सटोरियों के पास से पुलिस ने पांच मोबाइल, 20500 रुपये व सट्टा से संबंधित 23173 क्वाइन बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि उक्त सटोरिये स्वयं ऑनलाइन आइडी बनाकर दूसरे सटोरियों के साथ मिलकर आईपीएल सट्टा खेलते व खिलवाते हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि सदर बाजार पुलिस को सूचना मिली थी कि हाथी ग्राउंड में पांच लोग ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे हैं। पुलिस को देख सटोरियों में भगदड़ मच गई। घेराबंदी कर चार सटोरियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए सटोरियों में बबीना के बीएचईएल निवासी संदीप यादव व अजय कुशवाहा के अलावा भारत निवासी भगवंतपुरा थाना सदर बाजार व पीयूष वर्मा निवासी खुशीपुरा थाना नवाबाद शामिल है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, भगवंतपुरा निवासी सत्येंद्र यादव की तलाश में दबिश चल रही है।
000000
सतेंद्र ने उपलब्ध कराई थी वेबसाइट
पुलिस ने बताया कि संदीप यादव के मुताबिक उसे वेबसाइट सतेंद्र यादव ने उपलब्ध कराई थी। लिंक व आईडी नंबर भी बताया। संदीप ने बताया कि वह रुपये रखता था। इन रुपयों से नगद सट्टा लगाने वालों को भुगतान करता था। ऑनलाइन खेलने वालों को ऑनलाइन पेमेंट करता था। सभी राजस्थान व लखनऊ के मैच पर अपना दांव लगाने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें