फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड : खराब प्रदर्शन पर अधिकारियों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में जिले के 24वें पायदान पर होने पर प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने खराब प्रदर्शन वाले कृषि विभाग, बिजली निगम, ग्राम्य विकास, स्वच्छ भारत मिशन फेज 2, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग आदि विभागों को कड़ी चेतावनी दी है। विभागाध्यक्षों से कहा कि आने वाले माह में सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग बेहतर होनी चाहिए।
विज्ञापन

नवीन कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यालयों से बाहर निकलें और मौके पर जाकर समस्याओं का निस्तारण करें। जिन समस्याओं का निस्तारण हो चुका है, उसे भी क्रॉस चेक करें। कहा कि 2026-27 में विभागों को जो भी लक्ष्य प्राप्त हो उनको पूरी गंभीरता से लेते हुए पूर्ण कराएं। उपायुक्त मनीष चौधरी ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद के अतिरिक्त एक जनपद एक व्यंजन में झांसी से बालूशाही का चयन किया गया है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, डीएफओ राजेश कुमार, डीसी मनरेगा शिखर कुमार श्रीवास्तव, डीसी एनआरएलएम सुनील कुमार सिंह, डीपीओ सुरेंद्र कुमार पटेल, डीआईओएस रती वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें