फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख में से साढ़े चार लाख महिलाओं ने किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले की चारों विधानसभाओं की सात लाख महिला मतदाताओं में से साढ़े चार लाख ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनपद की 63.77 प्रतिशत महिलाएं वोट डालने बूथों पर पहुंचीं। जबकि, 67.2 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

जनपद की चारों विधानसभाओं में 15,18,270 मतदाता हैं। इनमें 7,09,002 महिला मतदाता हैं। यानी कि मतदाता सूची में ‘आधी आबादी’ की लगभग आधी हिस्सेदारी है। इनमें से रविवार को हुए मतदान में 4,52,232 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी बबीना विधानसभा की महिला मतदाताओं की रही। जबकि, सबसे कम झांसी सदर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने मतदान केंद्रों की ओर रुख किया। वहीं, 8,08,978 में से 5,43,863 पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

एक नजर में...
विधानसभा महिला मतदाता वोट देने वाली मतदाता प्रतिशत
बबीना 155726 107013 68.72
झांसी नगर 195888 112162 57.26
मऊरानीपुर 194190 126129 64.95
गरौठा 163398 106928 65.44
योग - 709202 452232 63.77
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें