मड़िया महादेव मंदिर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद बोले कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में विफल होने के बाद अखिलेश, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, चिदंबरम, कपिल सिब्बल, केजरीवाल, संजय सिंह ने एक मीटिंग कर हिंदुओं को आपस में लड़ाने के लिए धार्मिक आस्था को समाप्त करने की साजिश रची। रामचरितमानस और गोस्वामी तुलसीदास पर कीचड़ उछालने में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू विरोधी गिरोह का हाथ है, इस गिरोह में सपा, बसपा, कांग्रेस व आप के लोग शामिल हैं।
वेदांती बोले कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के लिए कड़ा कानून बनना चाहिए। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को अब लखनऊ में नहीं बल्कि, तिहाड़ या नैनी जेल में होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मड़िया मंदिर के सौंदर्यीकरण की भी मांग की। कहा कि वह प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे।